देवरिया, मई 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कृषि, भूमि संरक्षण, उद्यान एवं कृषि से जुड़े विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने एवं योजनाओं का लाभ किसानों तक पारदर्शी ढंग से पहुंचाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।डीएम ने कहा कि कृषि एवं संबद्ध विभाग सीधे किसानों की आजीविका एवं आय से जुड़े हुए हैं। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने लक्ष्यों को आपसी तालमेल एवं जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें तथा किसानों को संचालित सभी योजनाओं से अधिकाधिक जोड़ने का प्रयास करें, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके। ...