किसानों की अधिशासी अभियंता से नोकझोंक
रुडकी, अक्टूबर 1 -- रुड़की। किसानों के उत्पीड़न और कथित अवैध वसूली के विरोध में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी के नेतृत्व में किसानों ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा उनकी अनुमति के बिना जमीनों पर पेड़ लगाए जा रहे हैं और फसल में कथित तौर पर आधा हिस्सा मांगा जा रहा है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर तेज प्रताप सैनी ने विरोध जताया। इस दौरान अधिशासी अभियंता से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याएं दूर नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.