अररिया, सितम्बर 13 -- अररिया, वरीय संवाददाता। समाहरणालय स्थित परमान सभागार में डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में कृषि के साथ-साथ मत्स्य, पशुपालन, कृषि यांत्रिकीकरण एवं पौधा संरक्षण से संबंधित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक कृषकों तक पहुंचाने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी को मोती पालन योजना, झींगा पालन सहित विभिन्न म्स्यियकी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक कृषकों को इससे जोड़ने का निर्देश दिया गया। मत्स्य पालन को किसानों की अतिरिक्त आय का बेहतर माध्यम बनाने के लिए योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। जिला गव्य विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि एक सितम्बर...