फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 24 -- फर्रुखाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री), कुलजीत सिंह की अध्यक्षता में कृषि संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कृषक समृद्धि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कृषकों के हित में संचालित विभिन्न कृषि एवं कृषि से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सदस्य द्वारा संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, कृषकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा पात्र किसानों तक शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि सुधारों के लिए वर्ष 2017 में कृषक समृद्धि आयोग का गठन किया गया था, इसके साथ ही पशुपालन और डेयरी विकास को बढ़ाव...