अलीगढ़, अगस्त 30 -- दादाें, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की एक पंचायत विकास खंड बिजौली के ग्राम दरी अलावलपुर में धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में किसानों और मजदूरों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह संगठित होने की अपील की गई। पंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व जिला महासचिव चौधरी नवाब सिंह ने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज का किसान और मजदूर गलत कृषि नीतियों के कारण कर्ज के जाल में फंसता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ बड़े पूंजीपतियों का हजारों करोड़ का कर्ज माफ किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ अन्नदाता को कर्जदार बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पूंजीपतियों का करोड़ो रूपये का ऋण माफ और किसानों को मिले लाठियां : संजय चौधरी कृषि पूरी तरह मौसम और फिर सरकार व पूंजीपतियों की मर्जी प...