उन्नाव, अप्रैल 1 -- बीघापुर। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा का स्वागत संगठन के विभिन्न पदाधिकारी का पूर्व ओसियां धानी खेड़ा में किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के स्वाभिमान और उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। गांव-गांव जाकर किसानों को एकजुट किया जाएगा ताकि उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर हो सके। इस दौरान महासचिव डा बृजेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक पाण्डेय आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...