किसानों का सत्याग्रह 27वें दिन भी जारी, 11 दिन से आमरण अनशन
बुलंदशहर, मई 3 -- बहांपुर में किसान कामगार यूनियन (तेवतिया) के बैनर तले किसानों का सत्याग्रह शनिवार को 27वें दिन भी जारी रहा, जबकि आमरण अनशन 11वें दिन में प्रवेश कर गया। आंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है और विभिन्न गांवों से किसान ट्रैक्टरों के साथ धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मतलूब अली और पूर्व विधायक होशियार सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सपा का प्रतिनिधिमंडल भी धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों के साथ खड़ा होगा। किसान नेता चौधरी मनवीर सिंह तेवतिया ने कहा कि किसान अब सरकार की तानाशाही और धोखाधड़ी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अधिकारी धरना स्थल पर आकर किसानों की समस्याओं का समाधान निकालें। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.