बुलंदशहर, मार्च 8 -- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा प्रदेश का आलू किसान बदहाल हैं। किसानों की हालत को देखते हुए सरकार क्रय केंद्र लगाकर आलू खरीदे। किसानों का बड़े स्तर पर शोषण हो रहा है और सरकार का इस तरफ ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि अब बड़े आंदोलन की जरूरत है। रविवार को भाकियू प्रवक्ता रविवार को क्षेत्र के गांव मुरसाना में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आलू की मंदी और खरीद न होना किसानों की बड़ी परेशानी है। देश में सरकार के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की आवश्यकता है। किसान इसके लिए तैयार रहें और जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने किसानों की समस्याओं का सुना और उनको आश्वासन दिया कि भाकियू हर समय उनकी हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा की विदेशी मक्का आने से प्रदेश के किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.