रुडकी, जून 8 -- लक्सर। पूर्व दर्जाधारी रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने किसानों के तीन माह के बिजली बिल माफ करने की घोषणा की थी लेकिन आज तक इसका पालन नहीं हो सका है। कहा कि पूरे उत्तराखंड का किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। साथ ही किसान की बिजली के बढ़ते बिलों ने उसकी कमर तोड़ दी है। खेती पहले ही घाटे का सौदा बन चुकी है और सरकार राहत देने के बजाय किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। यह भी पढ़ें- किसानों का बिजली का बिल माफ करने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...