बरेली, मार्च 25 -- नवाबगंज। किसानों के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान सहित विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर विधायक डा. एमपी आर्य ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को विधायक डा. एमपी आर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके कार्यालय में मुलाकात कर किसानों का ओसवाल चीनी मिल से बकाया भुगतान कराने, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एग्रीकल्चर और बायो फार्मेटिक्स जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू कराने की मांग रखी। कस्बे के निकट कृषि विभाग की 112 एकड़ भूमि को एमएसएमई विभाग को हस्तांतरित कर वहां सरदार बल्लभभाई पटेल औद्योगिक एवं रोजगार क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.