बदायूं, मई 28 -- बिसौली। परवेजनगर बिजलीघर से लगातार चरमराई बिजली आपूर्ति से नाराज किसानों ने बुधवार को बिसौली में हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। करीब 15 दिनों से बिजली न आने से फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। प्रदर्शन के दौरान एक युवक के पेट्रोल लेकर पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। बिसौली क्षेत्र के गुरयारी गांव समेत आसपास के किसानों का गुस्सा बुधवार दोपहर उस समय फूट पड़ा और बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ बिजलीघर पहुंच गए। किसानों का आरोप था कि पिछले 15 दिनों से खेतों तक पर्याप्त बिजली नहीं पहुंच रही है, जिससे मक्का समेत अन्य फसलें सूखने लगी हैं। यह भी पढ़ें- किसानों का बिजलीघर पर प्रदर्शन कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे। प्रदर्शन के दौरान माहौल तब और तनावपूर्ण हो गया, जब एक य...