गढ़वा, नवम्बर 2 -- रंका, प्रतिनिधि। प्रखंड के किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है। प्रशासन किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व मुख्यमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए पहल करे। किसानों ने बताया कि फसल बीमा वह करा रहे हैं पर उसका लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है। यह स्थिति पिछले कई वर्षों से है। किसानों ने आरोप लगाया कि अयोग्य लोगों को बीमा का लाभ पहले मिल जाता है लेकिन जो भुक्तभोगी हैं उन्हें नहीं मिल रहा है। प्रखंड के किसानों को बीमा का लाभ नहीं मिलने से आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। हाल में वह मोंथा चक्रवात के कारण हो रही बारिश से भी परेशान हैं। उनके खेतों में लगी फसल खराब हो रहे हैं। उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। प्रशासन नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा और बीमा का भुगतान कराए। किसानों ने बताया कि खेतों में धान के फसल तैयार है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.