किसानों का प्रिय नक्षत्र आर्द्रा आज से शुरू
गिरडीह, जून 22 -- जमुआ, प्रतिनिधि। वर्षा ऋतु का प्रसिद्ध नक्षत्र आर्द्रा 22 जून यानी सोमवार से ही प्रारंभ हो गया है। यह नक्षत्र मंडल के 27 नक्षत्रों में से छठा माना जाता है। जिसमें 6 जुलाई तक सूर्य रहेगा। शास्त्रों के मुताबिक मुख्य रूप से किसानों को सबसे प्रिय नक्षत्र आर्द्रा माना जाता है। जिसकी बारिश से कृषि कार्य की शुरुआत होती है। आर्द्रा नक्षत्र की महत्ता अपने नाम से ही उजागर है। अपने नाम के अनुरूप आर्द्रा का तात्पर्य आर्द्रता है। यानी इस नक्षत्र में मुख्य रूप से मानसून आ जाता है और इतनी बारिश होती है कि पानी से धरती गीली होकर नम हो जाती है। खेतों की मिट्टी में आर्द्रता आ जाती है। रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र की धूप से सूखी व प्यासी धरती पर आर्द्रता होने से धान व मकई सहित खरीफ फसलों की बुआई शुरू हो जाती है। खेतों में आर्द्रता से धरती और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.