उरई, अप्रैल 7 -- कालपी। संवाददाता भारतीय किसान यूनियन कालपी के तहसील अध्यक्ष अजय सिंह मलथुआ की अगुवाई में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह से मुलाकात हुई। फसलों का मुआवजा देने की मांग उठाई। राम वाटिका के सभागार में सभापति को ज्ञापन सौंपते हुए किसानों ने अवगत कराते हुए कहा कि महेवा ब्लॉक व कदौरा ब्लॉक में लगातार से बेमौसम वर्षा तेज आंधी तूफान से किसानों को रवी की फसलें जैसे गेहूं चना, मटर, अरहर, लाही, आदि तेज आंधी वर्षा से धराशाई हो गई। तथा दूर तक कटी हुई फसलें उड़ गई। किसानों का नुकसान हो गया। किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा किसानों की फसलों की बीमा कंपनी व दैवीय आपदा फंड से भरपाई कराई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...