किसानों का धरना 17वें दिन भी जारी
हाथरस, अगस्त 27 -- सादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के नेतृत्व में सादाबाद तहसील परिसर में किसानों का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 17वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर जमकर हुंकार भरी और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। इससे पूर्व मंगलवार देर शाम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विमल तोमर, अलीगढ़ मंडल के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष रणवीर यादव, प्रदेश संगठन मंत्री सहित अन्य पदाधिकारी सादाबाद पहुंचे। किसान नेताओं ने एसडीएम रितु सिरोही से वार्ता कर किसानों की समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से रखा। मंडल उपाध्यक्ष चंद्रेश चौधरी ने बताया कि एसडीएम ने किसान नेताओं को आश्वस्त किया है कि उनकी मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। साथ ही मांगों पर चर्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.