औरैया, फरवरी 22 -- अजीतमल, संवाददाता। प्रस्तावित शॉपिंग मॉल निर्माण के लिए सब्जी मंडी हटाए जाने के विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व क्षेत्रीय किसानों ने धरना स्थल पर एकत्र होकर मंडी को यथावत रखने की मांग दोहराई। किसानों का कहना है कि सब्जी मंडी सैकड़ों किसानों, आढ़तियों और छोटे व्यापारियों की आजीविका का प्रमुख आधार है, इसलिए इसे हटाने का निर्णय उनके हितों के विपरीत है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई दिन बीतने के बावजूद अब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधि उनकी समस्याएं सुनने नहीं पहुंचा, जिससे नाराजगी बढ़ रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। फिलहाल किसान शांतिपूर्ण ढंग से धरना जारी रखते हुए प्रशासन से वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.