बरेली, दिसम्बर 26 -- आंवला। भाकियू(टिकैत)का बुधवार से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। यूनियन ने 30 दिसंबर को महापंचायत बुलाई है। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी शिशुपाल सिंह ने कहा कि अधिकारियों से लंबित समस्याओ को लेकर कोई सहमति नहीं बनी है, इसलिए धरना जारी रहेगा और 30 दिसंबर को महापंचायत होगी। इस दौरान अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। किसानों की स्थानीय स्तर की समस्याओं पर भी प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह यादव ने बताया कि किसानों की समस्याओं के संबंध में अधिकारियों को लगातार अवगत कराया गया है लेकिन अब तक किसी अधिकारी ने इनका निस्तारण नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। देर रात तक अधिकारियों ने किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.