रुडकी, अगस्त 21 -- रुड़की। किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर उत्तराखंड किसान मोर्चा का धरना शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर जारी रहा। किसान अपनी मांगों को लेकर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे और शासन प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। किसानों ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की। किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने के दौरान किसानों ने कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याएं अधिकारियों के संज्ञान में हैं। यह भी पढ़ें- समस्याओं के समाधान को किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली इसके बावजूद समाधान नहीं होने से किसानों में रोष है। उन्होंन...