मैनपुरी, दिसम्बर 13 -- थाना समाधान दिवस पर थाना एलाऊ पहुंचे डीएम अंजनी कुमार सिंह ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मौके पर ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जन-सुनवाई के दौरान मौजा नवादा निवासी सत्यवीर सिंह ने भावुक होकर शिकायत की कि उनकी जमीन पर मनरेगा के तहत कच्चा चकमार्ग लेखपाल और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से अवैध रूप से डाला जा रहा है। यह भूमि मौजा नवादा व बघिरूआ की सीमा में आती है और यहां कोई चकरोड पूर्व से मौजूद नहीं है, बावजूद इसके उनके खेतों से जबरन रास्ता निकाला जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर दोनों ग्रामों की सीमा का स्पष्ट निर्धारण कराने के आदेश दिए। कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य फरियादियों को न्याय दिलाना है, न कि उन्हें भटकाना। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.