रुद्रपुर, अगस्त 19 -- गदरपुर। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क ने जिलेभर के किसानों से अपनी मांगों को लेकर एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 21, 22 और 23 अगस्त को ऊधमसिंह नगर जिलाधिकारी कार्यालय पर तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। हरपाल सिंह विर्क ने किसानों से ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान किसानों की प्रमुख समस्याओं और मांगों को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों की प्रमुख मांगों में जमीन का मालिकाना हक किसानों के नाम करना, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक, उत्तराखंड में हर परिवार को 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली उपलब्ध ...