किसानों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
रामपुर, जून 15 -- रामपुर। भाकियू (अंबावता) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान भाकियू (अंबावता) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन ने किसानों को जाति और धर्म के नाम पर बांट दिया है। सरकार ने किसानों पर कमरतोड़ महंगाई थोपकर जीने का हक छीन लिया है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर इस महंगाई और कर्ज के खिलाफ लड़ाई लड़ें। यह भी पढ़ें- भाकियू कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनकेंद्र सरकार पर आरोप वारसी ने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने अब तक देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों का लगभग 14...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.