मथुरा, फरवरी 10 -- किसानों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जायेगा, आज किसान परेशान है लेकिन किसान यूनियन सहन नहीं करेगी। यह विचार भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने राया में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। राया कट पर आयोजित महापंचायत में भाकियू टिकैत कि राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की भूमि अधिग्रहण नहीं होगी। उन्होनें कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट हो रही है। आज किसान परेशान है, समय से बिजली, पानी, खाद नहीं मिलने से किसान दिक्कतों का सामना कर रहा है लेकिन किसान यूनियन सहन नहीं करेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मीरा सिंह, जिला महासचिव धीरी सिंह, योगेश शर्मा, मलखान सिंह, राजवीर सिंह, पवन कुमार, नरेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.