रुडकी, जनवरी 15 -- भारतीय किसान यूनियन रोड ने गुरुवार को ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर अधिकारियों पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि किसानों का शोषण बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाकियू रोड गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभाग लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। इस समय बकाया वसूली और बिजली चोरी पकड़ने के नाम पर ऊर्जा निगम के लोग रात के समय किसानों के घरों में घुस रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.