महोबा, अप्रैल 17 -- बेलाताल, संवाददाता। गेहूं खरीद केंद्र में मनमानी से किसान परेशान हो रहे है। किसानों ने कर्मचारियों के द्वारा रात के अंधेरे में चहेते किसानों की तौल कराने के आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। शिकायत के बाद अधिकारियों ने केंद्र में पहुंचकर जानकारी हासिल की। इन दिनों गेहूं खरीद केंद्रों में किसानों को उपज की तौल कराने के लिए परेशानियों का समना करना पड़ रहा है। किसान जगदीश राजपूत ने सहकारिता आयुक्त को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि बेलाताल के सहकारी संघ में किसानों की तौल न होने से किसान परेशान है। पिछले कई दिनों से किसान तौल कराने के लिए केंद्र में डेरा जमाए हुए है। यह भी पढ़ें- गेहूं खरीद शुरू न होने पर एडीएम ने जताई नाराजगी पूर्व में अंबेडकर जंयती पर अवकाश के बाद भी केंद्र में तौल कराई गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.