बांदा, मई 4 -- बांदा। पैलानी तहसील अंतर्गत सांडी गांव के किसानों ने सोमवार को जिलाधिकारी अमित आसेरी से शिकायती पत्र सौंपकर खेतों से मौरंग लदे ट्रक निकालने का आरोप लगाया है। किसान बरदानी ,जयकरन, अर्जुन ,गया प्रसाद,ललतू प्रसाद ,अच्छे लाल, हीरालाल ,विजय बहादुर, रामकिशुन ,लाली प्रसाद, पुरुषोत्तम,धर्मराज,देवीदीन,शिवपूजन,निर्मला देवी ने बताया कि बताया कि साड़ी बालू खंड संख्या एक में संचालित खनन कार्य के दौरान किसानों की निजी कृषि साड़ी खादर में अवैध रूप से बालू खनन किया गया है। कहा कि विरोध पर खदान संचालक द्वारा उनको डरा, धमका रहा है। रात के अंधेरे में उनकी निजी भूमियों का खनन किया जाता है। कहा कि उनकी उपजाऊ भूमि को गंभीर क्षति पहुंची है तथा भूमि की संरचना खराब हो रही है इसके कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने बालू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.