मेरठ, मई 11 -- भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी मवाना को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि बैंक किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) पर सात प्रतिशत ब्याज वसूल रहे हैं, जबकि किसानों से तीन प्रतिशत की वसूली की जानी चाहिये। उधर, किसानों को गन्ना बुवाई के समय खाद नहीं मिल रहा है। मवाना क्षेत्र में खाद का संकट बना हुआ है। आरोप लगाते हुए कहा कि बाजार में निजी व्यापारी खाद की किल्लत दर्शाकर उन्हें जबरन सल्फर व अन्य उत्पाद बेच रहे हैं। तहसील पहुंचे भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान, ठाकुर शनि प्रताप, सतवीर चौहान, नीरज चौहान, अक्षत शर्मा, राजसिंह, अंकुश, गौरव, मुकुल, भूपेन्द्र, अर्जुन, यशवंत व अर्चित पांडे ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि किसानों को किसान क्रेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.