चंदौली, जुलाई 28 -- चंदौली, संवाददाता । विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 15वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने कहा कि बिना वार्ता के अपनी उपजाऊ जमीन किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक एवं भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी ने कहा कि मोर्चे से जुड़े संगठन गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाकर एक बड़ी किसान पंचायत आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं। आरोप लगाया कि सरकार और जनप्रतिनिधि किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। जनता ने जनप्रतिनिधियों को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है। लेकिन वे अपने दायित्वों से मुंह मोड़ रहे हैं। इस मौके पर राजीव मौर्य, बिजेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, मंगल सिंह, बाबूलाल यादव, ...