बिजनौर, जनवरी 31 -- खाकूनगला में वाटरशेड महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जल संरक्षण व किसान सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। शुक्रवार को जनपद बिजनौर के विकासखंड बुडनपुर स्योहारा के गांव खाकूनगला में वाटरशेड महोत्सव का भव्य एवं प्रेरणादायक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जसवीर सिंह तेवतिया भूमि संरक्षण अधिकारी बिजनौर एवं जलागम समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान नफीस अहमद द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर रेड क्रास सोसाइटी बिजनौर के निर्देशक योगेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहे। महोत्सव के अंतर्गत भूमि संरक्षण अधिकारी जसवीर सिंह द्वारा उत्कृष्ट एवं अग्रणी कृषकों को सम्मानित किया गया। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कलश यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.