गोपालगंज, जनवरी 11 -- गोपालगंज, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड की कोन्हवा पंचायत स्थित पैक्स कार्यालय में रविवार को सहकार भारती के स्थापना दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों, सहकारिता से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। वक्ताओं ने बताया कि सहकार भारती सहकारिता क्षेत्र में कार्य करने वाला भारत ही नहीं, बल्कि विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। इसकी स्थापना 11 जनवरी 1979 को गुजरात में स्वर्गीय लक्ष्मण राव ईनामदार के मार्गदर्शन में हुई थी। वर्तमान समय में संगठन देश के 28 राज्यों और लगभग 550 जिलों में सहकारिता के माध्यम से किसानों और समाज के हित में कार्य कर रहा है। सहकार भारती का मूल मंत्र बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकार भारती बिहार प्रदेश के पू...