सराईकेला, अप्रैल 19 -- खरसावां। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए खूंटपानी प्रखंड के मटकोबेडा गांव में आजीविका सेवा केंद्र का उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, जिला परिषद सदस्य जमुना तियु ने संयुक्त रूप से किया। यह केंद्र आईएसी अंतर्गत स्थापित किया गया है। मौके पर गागराई ने कहा कि आजीविका सेवा केंद्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम है। इसके जरिए किसानों और सखी मंडल की महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और आजीविका में स्थिरता आएगी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र कृषि एवं गैर कृषि गतिविधियों को एकीकृत करते 250 से 300 परिवारों तक सहायता पहुंचाने का लक्ष्य रखता है। यह भी पढ़ें- जयनगर में गरिमा केंद्र का उद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.