पटना, जून 26 -- जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान, पटना में शुक्रवार को अखिल भारतीय स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार मंच के तत्वावधान में दंडी स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि समारोह का आयोजन हुआ। अध्यक्षता मंच के संयोजक संजीत कुमार चौधरी ने की। उद्घाटन पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती ने संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित कर दिया। जमींदारी उन्मूलन की दिशा में हुए ऐतिहासिक बदलावों के पीछे स्वामी जी के संघर्ष और आंदोलनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्य अतिथि एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय पासवान ने स्वामी सहजानंद को समाज का प्रेरणास्रोत बताया। यह भी पढ़ें- स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित अध्यक्षीय संबोधन में संजी...