किसानों और मजदूरों की समस्याओं पर अन्नदाता किसान यूनियन ने उठाई आवाज, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
हरिद्वार, जून 12 -- अन्नदाता किसान यूनियन के राष्ट्रीय शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। बैठक में किसानों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए समाधान की मांग की गई। शुक्रवार को अलकनंदा घाट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरमुख सिंह बिर्क के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में किसानों की बैठने की समुचित व्यवस्था, मजदूरों की समस्याओं तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि बारिश के मौसम में किसानों को खुले स्थानों पर बैठना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार फिसलन और अव्यवस्था के चलते दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। यूनियन ने मांग की कि किसानों के लिए सुरक्षित, पक्की और सुविधाजनक बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, साथ ही बिजली, पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.