नई दिल्ली, मई 26 -- भारत के सहकारी आंदोलन (Cooperative Movement) में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व को नई पहचान देते हुए इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड यानी IFFCO ने अपनी 55वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में एक ऐतिहासिक कदम उठाया। इस बार पहली बार IFFCO के दोनों प्रतिष्ठित सहकारिता पुरस्कार महिला सहकारिता नेताओं को दिए गए। नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से 850 से अधिक सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि, किसान नेता और सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर IFFCO ने यह संदेश दिया कि अब भारतीय सहकारी आंदोलन में महिलाओं की भूमिका सिर्फ भागीदारी तक सीमित नहीं, बल्कि नेतृत्व तक पहुंच चुकी है। IFFCO के चेयरमैन दिलीप संघानी ने कहा कि 2026 को "अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष" घोषित किया गया है और ऐसे समय में महिलाओं को सम्मानित करना बेहद ...