मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- बुढ़ाना। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर मुआवजे को लेकर किसानों व अधिकारियों के बीच घण्टों चली वार्ता बेनतीजा रही। अगली मीटिंग 10 मार्च को निर्धारित की गई है। एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा व तहसीलदार महेंद्र सिंह ने बिराल ओर दुर्गनपुर के किसानों तथा एनएचआइ ओर बिजली विभाग के मुआवजे को लेकर मींटिंग कराई। किसानों ने बताया कि अधिकारियों के पास हाईटेंशन लाइन के टावर लगाने व फसल नष्ट होने की जो सूची हैं, उसमें काफी किसानों के नाम नही है। घण्टों चली वार्ता बेनतीजा रही। जिसके चलते अगली बैठक निर्धारित की गई है। बैठक में देवकुमार, योगेंद्र, शेरपाल, रामकुमार, धर्मपाल, भीमसिंह, प्रभात, शोरभ, ओमपाल, सोनू, राजकरण आदि किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.