किसानों, युवाओं और आमजन को बनाएंगे सशक्त : ब्रजकिशोर
हमीरपुर, मई 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन (पीसीयू) के नवनिर्वाचित उप सभापति बृजकिशोर गुप्ता का रविवार को प्रथम बार जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत-सत्कार किया। यमुना पुल पर जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद एवं विधायक डॉ.मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्रजकिशोर गुप्ता का जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दोपहर से ही यमुना पुल पर एकत्र होने लगे थे। जैसे ही दोपहर लगभग दो बजे बृजकिशोर गुप्ता वहां पहुंचे, पूरा क्षेत्र जय श्री राम और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। गाड़ियों के काफिले के साथ बृजकिशोर गुप्ता ने सर्वप्रथम सिंहमहेश्वर मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात चौरा देवी मंदिर में भी विधिवत पूजा-अर्चना की। भाजपा ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.