मुरादाबाद, फरवरी 26 -- मानसरोवर कॉलोनी स्थित एक होटल में गुरुवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक दल युवा इकाई की क्षेत्रीय बैठक में किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, व्यापारियों और नौजवानों के हक की लड़ाई का संकल्प दोहराया गया। युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई का ऐलान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं। प्रदेश सचिव अजीत सिंह एडवोकेट कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुज सिंह एडवोकेट ने की। आरंभ में मुख्य अतिथि ने चौधरी चरण सिंह चौक पर स्थापित भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। युवा कमेटी के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह चीमा ने प्रदेश अध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह भेंट किया...