शिमला, अक्टूबर 1 -- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को शिमला जिला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के चिड़गांव में कई घोषणाएं करते हुए मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने का ऐलान किया। अब एमआईएस के तहत सेब 12 रुपये के बजाय 13 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर से दूध के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की जाएगी। चिड़गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों, बागवानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने दूध के समर्थन मूल्य में पहले भी बढ़ोतरी की है और आगे इसमें और वृद्धि की जाएगी। इससे पशुपालकों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। सरकार ने सेब बागवानों के लिए य...