मुंगेर, मार्च 24 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। किसान परिवार की बेटी साक्षी कुमारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में जिला टॉपर बनकर परिवार और गांव का मान बढ़ाया है। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, हेमजापुर की छात्रा साक्षी ने 460 अंक हासिल किए। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। साक्षी बताती हैं कि, नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और परिवार का सहयोग उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी रही। माता-पिता, दादा-दादी और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें हर कठिनाई से उबरने की ताकत दी। साक्षी का सपना मेडिकल क्षेत्र में जाकर एक सफल डॉक्टर बनना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा सकें। वहीं, वह यूपीएससी में भी सफलता प्राप्त करना चाहती हैं। साक्षी की यह उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.