किसानी मुद्दों को गंभीरता से ले सरकार: जगतार सिंह बाजवा
रुद्रपुर, अगस्त 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों के धरना-प्रदर्शन के दौरान भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक एवं किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने सरकार से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली के स्मार्ट मीटर, बाजपुर के 20 गांवों की भूमि समेत किसानों से जुड़े सभी मुद्दों का सरकार को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना चाहिए। बाजवा ने कहा कि सरकार ने किसानों से ट्यूबवेलों के बिजली बिल माफ करने का वादा किया था। सरकार को अपने वादे के अनुरूप ट्यूबवेलों के बिल माफ करने की कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान वर्ग इस समय आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है और खेती की बढ़ती लागत ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समय रहते समाधान किया गया तो उन्हें आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.