भभुआ, जनवरी 23 -- बीज से लेकर बाजार तक संकट में किसान, मेहनत का नहीं मिल रहा मोल मजदूर व चीनी मील के अभाव और मंडी व्यवस्था की कमी ने बढ़ाई परेशानी (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। कभी जिले की पहचान रही गन्ना की खेती आज दम तोड़ती दिख रही है। जिन खेतों में कभी हरे-भरे गन्ने लहलहाते थे, वहां के किसान अब दूसरी चीज की खेती कर रहे हैं। गन्ना किसानों की सबसे बड़ी परेशानी बाजार की है। बीज की मांग तो बहुत है, लेकिन समय पर और गुणवत्तापूर्ण बीज मिलना कठिन होता जा रहा है। बीज महंगे हो चुके हैं। कई बार किसानों को दूसरे जिलों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे लागत और बढ़ जाती है। बीज बोने के बाद निराई-गुड़ाई की समस्या किसानों के लिए बड़ी चुनौती बनती है। गन्ना ऐसी फसल है, जिसमें नियमित निराई-गुड़ाई जरूरी होती है। लेकिन, मजदूरों की कमी के कारण यह काम समय पर नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.