किसाऊ बांध को लेकर उक्रांद ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
विकासनगर, सितम्बर 17 -- किशाऊ बांध परियोजना को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। उक्रांद ने कहा कि परियोजना से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों के अधिकारों और उनकी जमीन की सुरक्षा को लेकर पार्टी अंतिम दम तक संघर्ष करेगी। दल का कहना है कि जौनसार-बावर की कृषि भूमि और ग्रामीणों की पुश्तैनी जमीन परियोजना की जद में आती है, ऐसे में प्रभावित परिवारों की सहमति और उनके पुनर्वास की स्पष्ट व्यवस्था के बिना परियोजना को आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। उक्रांद के कार्यकारी शहर अध्यक्ष अरविंद तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद काला ने कहा कि ठोस पुनर्वास नीति और लिखित गारंटी के बिना प्रभावितों से जुड़ी किसी भी फाइल को आगे न बढ़ाया जाए। पार्टी ने कृषि भूमि और जनजातीय संस्कृति पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को देखते हुए जरूरत पड़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.