किसलय राय ने बढ़ाया मान
वाराणसी, सितम्बर 9 -- वाराणसी। शिवपुर पंचकोशी रोड निवासी किसलय राय ने इंग्लैंड के लीड्स में आयोजित आयरनमैन प्रतियोगिता में प्रदेश का रोशन किया। करीब 1500 प्रतिभागियों वाली इस प्रतियोगिता में भारत से तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें केवल दो ही सफलतापूर्वक अंतिम रेखा तक पहुंच सके। किसलय ने 183 किमी साइकिल दौड़ 8 घंटे 20 मिनट में पूरी की। इस दौरान करीब 2.5 किमी की चढ़ाई और कई बार साइकिल की जंजीर उतरने जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके बाद 42.2 किमी की दौड़ उन्होंने 6 घंटे 10 मिनट में पूरी की। किसलय ने बताया कि उन्होंने प्रतियोगिता की विशेष तैयारी केवल तीन महीने पहले शुरू की थी। इससे पहले वह फरवरी 2025 में नागपुर में आयोजित मोइल टाइगरमैन प्रतियोगिता भी सफलतापूर्वक पूरी कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.