मुंबई।, फरवरी 1 -- मुंबई के जुहू इलाके में रविवार की सुबह फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास "शेट्टी टॉवर" के बाहर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने बिल्डिंग पर कम से कम 4 से 5 राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ। रोहित शेट्टी उस समय घर के भीतर ही मौजूद थे। फायरिंग के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की गई। इस पोस्ट में सीधे तौर पर रोहित शेट्टी और बॉलीवुड को चेतावनी दी गई है। पोस्ट में लिखा है, "हमने उसे कई बार हमारे काम में दखल न देने के लिए मैसेज किया था, लेकिन वह नहीं समझा। यह सिर्फ एक छोटा ट्रेलर है। अगर वह नहीं माना तो अगली गोलियां घर के बाहर न...