किसकी होगी तृणमूल कांग्रेस? चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी और रितब्रत के दावों पर मांगा जवाब
नई दिल्ली, जुलाई 2 -- Mamata Banerjee Ritabrata: पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद ममता बनर्जी अब अपनी पार्टी 'तृणमूल कांग्रेस (TMC)' गंवाने की कगार पर हैं। रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व में बागी विधायकों का एक धड़ा पार्टी के ऊपर अपना दावा ठोक रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी दोनों को पत्र लिखकर अपना-अपना दावा पेश करने के लिए कहा है। आयोग ने इसके लिए उन्हें 6 जुलाई शाम 5.30 तक का समय दिया है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, दोनों ममता बनर्जी और रितब्रत के नेतृत्व वाले गुटों को पत्र भेजा गया है। इस पत्र में उन्हें अपने-अपने दावों के संबंध में विस्तार से जवाब देने के लिए कहा गया है। बता दें कि दोनों गुटों का दावा है कि असली तृणमूल कांग्रेस का नेतृत्व वह कर रहे हैं। इसके साथ ही दोनों पक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.