लखनऊ, जून 22 -- Lucknow Fire: लखनऊ अग्निकांड में 15 नौजवानों की मौत पर सरकार और पुलिस का ऐक्शन शुरू हो गया है। मकान के मालिक वीरेंद्र शुक्ला, रामकृष्ण उपाध्याय और एनिमेशन सेंटर हेक्सर स्टूडियोज के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (CAO) तुषांक जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रशासन ने छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चार अधिकारियों को भी निलंबित किया गया है। बिजली विभाग के जानकीपुरम के अधिशासी अभियंता गौरव कुमार, इंदिरा नगर के फायर स्टेशन अफसर कमलेंद्र सिंह, लखनऊ विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अनिल कुमार और जूनियर इंजीनियर प्रमोद पांडे सस्पेंड हुए हैं। सीएम योगी ने हादसे की जांच के लिए अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और अपर पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार की SIT बना दी है और सात दिनों में रिपोर्ट मांगी है। ए...