नई दिल्ली, जुलाई 15 -- Air India Plane Crash: अहमदाबाद में जून 2025 में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि इस दर्दनाक हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट का मसौदा आगामी अक्टूबर तक तैयार होने की पूरी संभावना है। यह जानकारी कोर्ट में दाखिल अपने जवाबी हलफनामे में दी है, जिसमें हादसे की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराने की याचिकाओं का कड़ा विरोध किया गया है। सुप्रीम कोर्ट में दायर अपने हलफनामे में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने स्पष्ट किया कि विमान दुर्घटनाओं की जांच के लिए देश और दुनिया में एक बेहद सुदृढ़ और व्यवस्थित कानूनी ढांचा मौजूद है। इसके तहत विमान हादसों की जांच करने का प्राथमिक और विशेष अधिकार केवल AAIB के पास है। ऐसे में इस मामले की जांच के लिए...