नई दिल्ली, मई 18 -- इंदौर की रहने वाली ट्विशा शर्मा की भोपाल में दर्दनाक मौत हो गई। परिवारवालों ने उसके ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। इस बीच मामले को लेकर बड़े खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्विशा का पति उस पर शक भी करता था और उसके पिता से नाक रगड़कर माफी मंगवाना चाहता था। इस बारे में ट्विशा ने अपने माता-पिता को भी बताया था। दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ व्हाट्सऐप चैट वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि ट्विशा अपने माता-पिता को भोपाल में हो रहे उसके साथ बर्ताव की हर जानकारी देती थी। उसने अपनी मां से उसे वहां से ले जाने की गुहार भी लगाई थी। एक्स पर वायरल हो रहे इन्हीं चैट के स्क्रीनशॉट से पता चला है कि ट्विशा मां बनने वाली थी लेकिन उसने बच्चा अबॉर्ट कराया था। ट्विशा का पति समर्थ उस पर शक करता था और तो और बच्चे क...