किश्त वसूली करने पहुंचे बैंक कर्मी से मारपीट
गोरखपुर, मई 23 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के आराजी चिलबिलवां में ऑटो की किस्त वसूलने पहुंचे निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल कर्मी पवन कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि ऑटो चालक पिछले छह माह से किस्त जमा नहीं कर रहा था। किस्त मांगने पर चालक गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया, जिससे कर्मी के सिर में चोट आई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति के नाम से ऑटो खरीदी गई थी, उसकी कुछ माह पहले मौत हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.