रामपुर, फरवरी 17 -- रामपुर। किश्त के पैसे लेने बाद फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने किश्त जमा नहीं की। ऑटो चालक को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। जिस पर सभी धमकाने लगे। बाद में घर के बाहर खड़ा ऑटो भी खींच ले गए। पीड़ित ने गंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। गंज कोतवाली के मोहल्ला बगीचा ऐमना निवासी फहीम का कहना है कि उसने एक ऑटो लिया था। जिसका एक प्राइवेट कंपनी से लोन कराया था। फहीम के अनुसार हर माह की चार तारीख को किश्त के 10582 रुपये या तो आनलाइन जमा कर देता था या फिर कंपनी के कर्मचारी फिरोज को दे देता था। फहीम के अनुसार उसने फिरोज को करीब 40000 हजार रुपये नकद दिए थे लेकिन उसने किश्त जमा नहीं की और रकम हड़प ली। कंपनी से लोन जमा करने के लिए फोन आया तो उसने बताया कि किश्त उसने फिरोज को दे दी है। किश्त जमा न होने की जानकारी मिलने पर फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.