नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से कल यानी बुधवार को 17 RR (राष्ट्रीय राइफल्स) के दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) लापता हो गए थे। दोनों ही अधिकारियों की हत्या कर दी गई है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दोनों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जो कि गोलियों से छलनी हैं। फिलहाल कोई हथियार नहीं मिले हैं। आपको बता दें कि दोनों जब लापता हुए तो उनके पास हथियार भी थे। आपको बता दें कि दच्चन के कियार गांव में स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) में पदस्थ 57 वर्षीय बाबी चंद और 45 वर्षीय रशपाल कुमार बुधवार को अपने शिविर से धारणा-मड़वा स्थित सेना की चौकी की ओर जाते समय लापता हो गए थे। लापता होने की सूचना मिलते ही बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। जंगली इलाकों और दुर्गम पहाड़ी रास्तों में ड्रोन और खोजी कुत्तों स...